आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़  में गांधी और शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ में गांधी और शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

02-Oct-2023    5:02:22 pm    185    Ibtesam Deshmukh

आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरुष अहिंसा के प्रवर्तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती  मनाई गई। साथ ही साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी 119वीं जयंती विद्यालय सभागार में मनाई गई। इन दोनों महानुभूति की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर बच्चों को मिठाईयां खिलाकर जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी और उनके साथियों ने " वैष्णव जन तेने कहिए" गीत प्रस्तुत किए तथा वर्ग सप्तम की छात्राओं ने गांधी जी का मनपसंद भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति की।
विद्यालय के छात्रों ने भी भाषण के माध्यम से गांधी जी एवम शास्त्री जी विचारों को बिद्यार्थियो के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पुनीत यादव ने की जबकि संचालन विद्यालय के कॉर्डिनेटर महेन्द्र कुमार एवम छात्रा मुस्कान कुमारी ने किया। प्राचार्य पुनीत यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा बुरा मत देखो, बुरा मत कहो ,बुरा मत सुनो, कर्म करते रहो कर्म का फल हमेशा मिलता है सत्य कठिन है मगर जीत हमेशा सत्य की होती है। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।