गड़ा धन का खजाना निकला ठगी का जाल! जंगल में हुई 17 लाख की लूट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
खंडवा जिले के हरसूद में छत्तीसगढ़ के व्यापारी को गड़ा धन दिलाने के नाम पर लाखों की चपत लगा दी गई। आरोपियों ने पहले सोने के टुकड़े दिखाकर 50 लाख के सोने का सौदा मात्र 20 लाख में तय किया। व्यापारी नकद रकम लेकर जंगल पहुंचा, जहां आरोपियों ने उस पर हमला कर 17 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों से 14 लाख रुपए नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

















