आईपीएस अफसर और कांग्रेसियों का हाथापाई का मामला पहुंचा सीएम तक
जिला बस्तर- जगदलपुर बस्तर में कांग्रेसी नेता सुशील मौर्य और आईपीएस अफसर विकास कुमार के बीच कोतवाली में घटी हाथापाई की शिकायत सीएम हाउस तक जा पहुंची CM बघेल ने खुद विधायक रेख चन्द जैन को कॉल कर इस संबंध में जानकारी ली विधायक ने भी पूरी जानकारी रखी और जांच करने की बात बताई सीएम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि इसे लेकर सीएम ने भी नाराजगी जताई है और रिपोर्ट की जानकारी से अवगत कराने कहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से कई कार्यकर्ता सुशील से हुई मारपीट को लेकर काफी नाराज हैं और उन्होंने जिला संगठन से इस पर कार्रवाई की मांग की है

ऐसे शुरू हुआ विवाद
कांग्रेसी कार्यकर्ता महेश त्रिवेदी अपने काम को लेकर कोतवाली पहुंचे हुए थे इसी दौरान पूर्व में टीआई रहे एक अधिकारी के पास पहले से पहचान होने के चलते बातचीत के लिए पहुंचे जहां गुटका खाने को लेकर उन्हें हिदायत दी गई जिस पर सीएसपी ने बिना कुछ सुने उसे धक्का देकर लात मार दी इस बात की जानकारी जैसे ही सुशील को लगी वह कोतवाली पहुंचे सीएसपी से मारपीट करने की बात को गलत बताया तो फिर से वाद-विवाद की स्थिति बनी टी आई के चैंबर में चल रहे इस विवाद पर दोनों के बीच तेज आवाज से बातचीत शुरू हुई इसके बाद सुशील मौर्य बाहर निकल गए जिसके बाद उन्हें फिर से सीएसपी ने बुलाया और एक थप्पड़ जड़ दिया जिसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगी और विवाद काफी बढ़ गया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जांच की मांग की है और तीन दिन में जवाब मांगा है वही एडिशनल एसपी ने कहा है कि जांच के बाद ही आगे की स्थिति बताई जाएगी

















