मुख्यमंत्री ने रोड़ शो कर किया विशाल जनसभा को सम्बोधित। धर्मांतरण पर दिया बड़ा बयान
नारायणपुर/नारायणपुर विधानसभा क्रमांक 84 से आज कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप के नामांकन फार्म जमा करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान नगर में एक बड़ा रोड़ शो का आयोजन किया गया, और हाईस्कूल मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगो को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी संख्या से विजय दिलाने की अपील किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बस्तर की खनिज संपदा और नगरनार को अडानी को बेचना चाहती है और हम उसे बचाना चाहते है। बस्तर के विकास और खनिज संपदा को बचाने के लिए एक बार फिर कांग्रेस पर बटन दबाकर सरकार बनाना है। मीडिया से बात करते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण विवाद को भाजपा का प्रोपोगेंडा करार दिया है। नारायणपुर की सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए ।

















