सरकारी अस्पताल के गार्ड की मांग को पूरा करने कलेक्टर ने दिया आश्वासन
धमतरी जिला अस्पताल के गार्ड दूसरे दिन भी कर रहे विरोध प्रदर्शन ..हॉस्पिटल में गार्ड नही होने से माहौल हो रहा खराब .. कलेक्टर के आते ही सभी गार्ड हुए ड्यूटी पर तैनात ..गार्डों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अड़े हुए है इनके प्रमुख मांग है

सुपरवाइजर को हटाना और वेतन वृद्धि के साथ समय पर भुगतान होना .. अस्पताल में गार्ड नही होने से हॉस्पिटल प्रांगण के बाहर मरीजों के परिजनों द्वारा हुड़दंग मच रहा लेकिन इसे कोई शांत करवाने नही जा रहे क्योंकि सुरक्षा गार्ड ही प्रदर्शन में बैठे हुए है ..इसके अलावा हॉस्पिटल के कई महत्वपूर्ण कार्य भी बाधित हो रही है ..बहरहाल कलेक्टर ने गार्डों की मांग को पूरा करने की आश्वाशन दिया है ..

















