शिक्षक ग्रंथपाल (एल बी) के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित किया गया
उक्त सम्मेलन में संघ के द्वारा शिक्षक ग्रंथपाल (एल.बी.) की मांगों एवं समस्याओं को सम्मिलित कर छ. ग. शासन के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के माध्यम से छ. ग. शासन को प्रेषित किया गया है। इससे प्रभावित शिक्षक ग्रंथपालों ने प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह एवं संघ का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। इस दौरान छ. ग. शिक्षक संघ के रिती-नीति से प्रभावित होकर सरगुजा संभाग के शिक्षक ग्रंथपालों के द्वारा शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की गयी।

इस कार्यक्रम में ओंकार सिंह जी के द्वारा शिक्षक ग्रंथपालों को आश्वस्थ किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को दिये गये प्रस्ताव पर लंबित आदेश को अतिशीघ्र जारी 'कराने का प्रयास किया जायेगा और समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उचित निर्णय लिया जायेगा। कार्यक्रम में छ.ग. शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष श्री विश्वास तिवारी, श्री विनोद त्रिपाठी, दउवा दास, रोबोन्तुस टोप्पो भी उपस्थित रहे।

















