पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

22-Jul-2026    6:13:00 pm    54    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा युवाओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का
 
खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रो. भागवत दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हफीज मेमन, पूर्व महापौर डमरू रेड्डी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, मनेंद्रगढ़ नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साहू, इंटक अध्यक्ष राजू सलीम सहित चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ के कई पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।