जिला कोरिया के सरभोका डेम में मिला शव...नागपुर चौकी एवं पुलिस थाना पोंड़ी की टीम ने मामले की छानबीन...
कोरिया: जिला कोरिया के सरभोका क्षेत्र में स्थित सरभोका डेम में रविवार के दिन दोपहर के करीब 12 बजे पानी में तैरता शव मिला है, जिसकी खबर वहां के स्थानीय मछुवारों के द्वारा सरभोका क्षेत्र के सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने स्थानीय पुलिस को जानकारी देते हुए इस मामले से अवगत कराया। बतादे की थाना पोंड़ी के अंतर्गत नागपुर चौकी एवं पुलिस थाना पोंड़ी की टीम ने मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की छानबीन की।
गौरतलब हो की मृतक का नाम शंकर प्रसाद पिता डमरू लाल निवासी ग्राम सेंधा बताया गया, साथ ही साथ मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। जिससे कि प्रथम दृष्टया से शंका जाहिर किया जा रहा है कि यह पूरा मामला हत्या का हो सकता है।
वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान बताया गया कि इस मामले की जानकारी जब मृतक के परिजनों को मिली तब मौके पर मृतक के भाई ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की, साथ ही साथ यह भी बताया गया कि मृतक के गुमसुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों के द्वारा दिनांक 20/12/2021 को थाना पोंड़ी में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद मृतक का शव दिनांक 26 दिसंबर 2021 को सरभोका डैम में पाया गया।

















