आस्था के महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु

आस्था के महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु

11-Nov-2021    11:54:47 am    105    Sawankumar

कोरिया में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं ने बुधवार को जी.एम काम्प्लेक्स तालाब एवं हल्दीबाड़ी,दोमंहिल सहित अन्य छठ घाटों में डूबते सूरज को पहला अर्ध्य दिया। इस अवसर पर श्रद्धालु गण छठ घाट पर सपरिवार पहुंचे और विधि-विधान से भगवान सूर्य देव की आराधना कर मन्नतें मांगी वहीं गुरुवार की सुबह उगते सूरज को दूसरा अर्ध्य देकर पारण किया गया।

 

व्रती महिलाएं और श्रद्धालु गण छठ महापर्व पर भगवान सूर्य की उपासना करने शाम को बड़ी संख्या में डूबते सूरज को अर्घ्य देने छठ घाट पहुंचे थे। छठ पर्व यूं तो बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाता है मगर अब लोग इस पर्व को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी मनाते हैं ।वही बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने शाम को डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया दूसरी ओर छठ पर्व को लेकर घाट पर टेंट बिजली साफ-सफाई कर पूरी तैयारी थी।
 
 
 
 
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया। छठ पर्व के लिए छठ घाटों में दोपहर से ही  सपरिवार सहित पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था वही साम होते डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर विधि विधान से पूजा आराधना की गई। इस दौरान जिन महिलाओं की मन्नत पूरी हो चुकी है वह अपने घर से जमीन पर लोटते हुए छठ घाट पहुंची मान्यता है कि नई सुहागिन पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए वी छठ का व्रत रखती हैं छठ पूजा करने लोग नंगे पैर छठ घाट पहुंचे थे घाट पहुंचने पर महिलाओं ने दौरा का पूजा किया भगवान सूर्य की उपासना के बाद अब व्रती गुरुवार सुबह उगते सूरज को वृत्ति अर्थ दिए इसके लिए लोग सुबह 4:00 बजे से ही छट घाट में पहुंचे हुए थे और पानी के अंदर घुस कर भगवान को अर्ध्य दिया इसके बाद प्रसाद वितरण कर महापर्व का समापन किया गया