आस्था का महापर्व छठ हल्दीबाड़ी छटघाट में बडी धूम धाम से मनाया गया हजरों की संक्या में जनप्रतिनिधि सहित लोग रहे मौजूद

आस्था का महापर्व छठ हल्दीबाड़ी छटघाट में बडी धूम धाम से मनाया गया हजरों की संक्या में जनप्रतिनिधि सहित लोग रहे मौजूद

31-Oct-2022    12:24:54 pm    105    Sawankumar

चिरमिरि /छत्तीसगढ़


 
 
 
लोकआस्था का महा पर्व छठ चिरमिरी के हल्दीबाड़ी छठ घाट सहित पूरे जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया गया करो ना काल के 2 साल के बाद भारी संख्या में लोग छठ घाट में मौजूद रहे।
 
व्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाओं पुरुषों ने रविवार के दिन अस्त होते सूर्य को अर्ध्य वही दूसरे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के मंगल और उन्नति की कामना की इस दौरान छठ घाट सूर्य भगवान और छठ माता की महिमा के गीतों से गूंजता रहा स्थानीय घाटों पर इलाके के जनप्रतिनिधियों ने भरपूर समय देते हुए लोगों से चर्चा की
 
और संध्या आरती में शामिल हुए। छटी मैया का आशीर्वाद लेने पहुचे मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जैसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जैसवाल, एसईसीएल चिरमिरी जीएम घनश्याम सिंह, सभी ने मैया का आशीर्वाद लिया साथ ही सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
 
सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात थी सभी ने बड़ी धूमधाम से छठ मनाया काफी संख्या में लोग मौजूद रहे