चलती कार में लगी आग कार जलकर हुआ खाक ,कार चालक ने भागकर बचाई अपनी जान...
बेमेतरा / छत्तीसगढ़
कृषि मंडी गेट के सामने नेशनल हाइवे पर कार में लगी आग। कार चालक ने भागकर बचाई अपनी जान। इस तरह कार में आग लगते देख लोग भयभीत हो गए और कॉफी दूर हट गए। वही देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। जहाँ कुछ समय बाद अग्नि शमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है चलती कार में आग लगी है, कार चालक जैसे तैसे सड़क किनारे खाली जगह पर कार खड़ी कर बाहर निकला। वही चालक ने बताया कि कार में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। सुरक्षा के मददेनजर यातायात पुलिस घटना स्थल पहुंच गई थी।

















