महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया

महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया

12-Sep-2021    2:18:49 pm    96    Sawankumar

 जशपुर/फरसाबहार  -  डोनेश यादव की रिपोर्ट




महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया जिसमें बैठक कि अध्यक्षता पूर्व विधायक  और भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साय जी, मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा श्रीमती ममता कश्यप जी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष  अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री वेदप्रकाश भगत जी, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्रीमती उमा देवी जी, जिला मंत्री सुनीति भोय जी,भाजपा,पंडरीपानी मण्डल प्रभारी श्री चरित कुमार दास जी  मण्डल अध्यक्ष श्री देवशरण साय जी युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान जी, महामंत्री प्रियांश भगत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभनाथ साय जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री शिव कुमार साय जी के उपस्थिति में आज  महिला मोर्चा पंडरीपानी मण्डल  का बैठक रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती ममता कश्यप जी ने भूपेश बघेल की वादाखिलाफी शराबबंदी को लेकर जमकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा।बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री वेदप्रकाश जी ने अपने संबोधन में  महिला सशक्तिकरण,शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार धर्मातंरण, गौहत्या और भूपेश बघेल की सरकार की नाकामी को गिनाया।उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रोहित कुमार साय जी महिला मोर्चा के बैठक को संबोधित करते हुए।कहा की जिले में तीनोँ सीट जितने के लिए महिलाओं को संगठित होकर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए क्रेंद सरकार कि योजनाओं को बताया और महिला मोर्चा के नवगठित टीम को बधाई दिए। आज की इस बैठक में महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा श्रीमती राधिका पैंकरा जी, उपाध्यक्ष श्रीमती चंपावती सिंह, श्रीमती शकुंतला साय जी, महामंत्री चंद्रकला साय जी कन्या शक्ति संयोजिका कुमारी सरोजनी भगत सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए