निर्वाचन के लिए पहला मतदान दल रवाना/आप अपने जिम्मेदारियों में सफल हो/ ऑल दी बेस्ट- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह

निर्वाचन के लिए पहला मतदान दल रवाना/आप अपने जिम्मेदारियों में सफल हो/ ऑल दी बेस्ट- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह

16-Nov-2023    11:35:11 am    215    Ibtesam Deshmukh

कोरिया/आज रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर से मतदान दलो को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, एसपी श्री त्रिलोक बंसल, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने रवाना किया।
इस अवसर पर श्री लंगेह ने मतदान दलों से कहा कि आप अपने जिम्मेदारियों में सफल हों, आल दी बेस्ट..! फूलमाला देकर  वाहनों को किया रवाना।
बता दें कल होने वाले मतदान के लिए सामग्री लेकर पहला मतदान दल आज करीब पौने दस बजे रवाना हुआ। श्री लंगेह ने मतदान दलो का उत्साहवर्धन किया।
पीठासीन अधिकारी श्री अशोक टुंडे, सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरथी के लिए  मतदान सामग्री लेकर अपने दल के साथ रवाना हुए।
इस अवसर पर एसपी त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने पीठासीन अधिकारी को मीठा खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि कोरिया जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए कल 17 नवम्बर को मतदान होना है।