अवैध तस्करी करते कत्था लकड़ी से भरे ट्रक को वन विभाग ने अपने गब्जे मे लिया
बलरामपुर / छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में एक ट्रक को लाल लकड़ियों से भरा ट्रक पकड़ा गया है। पर यह लाल चंदन की लकड़ी नहीं इसकी जगह कत्थे की लकड़ी हैं।चन्दन जितना महंगा तो नही पर बाजार में इसकी कीमत कम भी नही है। इस तस्करी मे भी एक बड़ा गिरोह लिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और वन विभाग को देर रात सूचना मिली कि वन परिक्षेत्र रघुनाथनगर के वन विभाग बैरियर केनवारी को एक ट्रक तोड़ता हुवा वाड्रफनगर की ओर आ रहा है और रोकने की कोशिश करने वालो को ट्रक से कुचलने की प्रयास कर रहा है। जिसके बाद वाड्रफनगर एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा एवं वन अमला बेरिकेडिंग कर ट्रक का इंतजार करने लगे लेकिन ट्रक चालक वाड्रफनगर से तकरीबन 5 किलोमीटर पहले ट्रक खड़ी कर फरार हो गया। जिसे वाड्रफनगर वन कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया। मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ फारेस्ट अनिल पैकरा ने बताया की पकड़े गए ट्रक हरियाणा पानीपत का है और उसके चालक और परिचालक भी वही के है। फिलहाल जो लकड़ी हैं उसकी अनुमानित कीमत 10 लाख आकि गई हैं। साथ ही यह भी कहा कि विधिवत जाँच की जाएगी और सभी पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यदि विभाग के किसी भी कर्मचारी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती हैं तो उस पर कार्यवाही के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

















