ढाई महीने बाद कब्र से निकाल कर हुआ अंतिम संस्कार
सूरजपुर। DNA रिपोर्ट के बाद आखिरकार इंसाफ की एक कड़ी पूरी हुई है…जिस बेटे के अंतिम संस्कार के लिए एक माँ ढाई महीने से भटक रही थी, आज उसी बेटे का शव कब्र से बाहर निकाला गया…जिसके बाद अंतिम क्रिया की कार्रवाई की गई,,प्रशासनिक निगरानी में कब्र खुदाई की गई और अब पूरे मामले में पुलिस की भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है…दरअसल SDM के निर्देश पर आज प्रशासनिक टीम ने कब्र से शव निकालने की कार्रवाई शुरू की…तहसीलदार और

पुलिस की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है…यह वही शव है, जो ढाई महीने पहले रिंग रोड किनारे कुएं में मिला था…पुलिस ने लापरवाही में गलत पहचान कर शव किसी और परिवार को सौंप दिया था,और उसे दफना दिया गया था…बाद में DNA जांच कराई गई…ढाई महीने तक अधिकारियों के चक्कर काटती रही माँ श्यामा देवांगन को मीडिया के दखल के राहत मिली…DNA रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शव महुआपारा कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी किशन देवांगन का ही है…DNA रिपोर्ट आने के बाद आज कब्र से शव निकाला गया,ताकि परिजन अपने बेटे का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकें…माँ श्यामा देवांगन ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि अगर मीडिया ने आवाज़ न उठाई होती, तो शायद आज भी उन्हें न्याय न मिलता…हालांकि इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं…अब बड़ा सवाल यह है कि DNA पुष्टि के बाद क्या पुलिस मौत के कारणों की गहराई से जांच करेगी या मामला यहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा…

















