15 नवम्बर से पुरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगा ऐसा सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है
15 नवम्बर से पुरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगा ऐसा सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है.लेकिन इस बीच चार सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति के कर्मचारियों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में हड़ताल समाप्त नहीं होता है तो इस असर धान खरीदी में पड़ना तय है. वही दूसरी ओर सरकार की छोड़ लगभग सभी राजनीतिक दलों के द्वारा सहकारी समिति संघ की मांगों का समर्थन कर रहे हैं.

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रतीक्षित योजनाओं में एक धान खरीदी शुरू होने में महज चंद दिन ही शेष बचे हैं. ऐसे में एक ओर जहां धान खरीदी केन्द्रों में तैयारी होना चाहिए लेकिन सहकारी समिति के कर्मचारियों के 4 सुत्रीय मांगों पर हड़ताल में चले जाने से समितियों में कोई तैयारी नहीं है ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार सरकार धान खरीदी कैसे करेंगी. वही इस बार पुरे प्रदेश में धान बंपर पैदावार हुई है किसान धान कटाई से लेकर मिसाइ तक में जुटे हुए है.

















