कोंडागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में संपन्न आ किया गया

कोंडागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में संपन्न आ किया गया

13-Nov-2025    5:12:40 pm    21    सावन कुमार- संपादक

वन मंत्री  केदार कश्यप द्वारा वनमंडल कोण्डागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई 
   वनमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया, कि वनमंडल कार्यालय का बहुप्रतिक्षित नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत होने एवं उसके निर्माण से वन विभाग के कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के सम्पादन में सहुलियत होगा तथा अधिकारी और कर्मचारियों में कार्य करने के प्रति मनोबल बढ़ेगा। वन विभाग शासन का महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग से क्षेत्र के ग्रामीणजनों की प्रगति की काफी संभावनाओं की उम्मीदें रहती हैं। कोंडागांव वनमंडल द्वारा मर्दापाल में देवगुड़ी दरबार तथा पुसपाल के परोदा में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं स्थानीय निवासियों हेतु रोजगार सृजन के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र मर्दापाल एवं कोंडागांव के अंतर्गत पुसपाल वैली व्यू पॉईंट एवं भंवरडीह नदी में रिवर-राफ्टिंग गतिविधि विकास कार्य कराये जाने हेतु 7.62 करोड़ रूपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति जल्द ही प्राप्त कर प्रस्तावित कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुनिश्चित आय का एक माध्यम निर्मित होगा। 
वन मंत्री  द्वारा वनक्षेत्रों में अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण से संबंधित वन अपराध की रोकथाम हेतु ग्रामीणजनों एवं आम जनता से अपील की गई है तथा वन अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, कि वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अवैध वनोपज से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखते हुये नियंत्रण किया जाए
    कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत विगत 02 वर्षों में संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को आयमूलक कार्य तथा चक्रीय निधि के द्वारा रोजगारमूलक कार्य हेतु लोन के माध्यम से रोजगार देने हेतु प्रेरित किया जाता है जिसके माध्यम से ग्रामीणजनों एवं स्व-सहायता समूहों के द्वारा वनक्षेत्रों से वनोपज संग्रहण कर प्रसंस्करण करते हुये लाभ प्राप्त किया जा रहा है। ग्रामीणजन एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा कोदो, कुटकी, रागी आदि का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य लगातार किया जा रहा है। विगत 02 वर्षों में 714.38 क्विंटल मिलेट्स प्रसंस्करण कर भण्डारित किया गया है, जिससे स्व-सहायता समूहों को सतत् लाभ प्राप्त हुआ है। आगामी समय में प्रसंस्करण केन्द्रों का उन्नयन करते हुए समूहों को अधिक लाभ देते की कोशिश की जायेगी, जिसके तहत् इमली ब्रिक्स निर्माण, इमली कैण्डी निर्माण, तिखुर प्रसंस्करण कर पैकेजिंग कार्य किया जावेगा। तिखुर प्रसंस्करण हेतु इस वनमंडल में वर्तमान में 50 हेक्टेयर तिखुर वृक्षारोपण तैयार है तथा इस वनमंडल के द्वारा राज्य शासन की योजना के तहत् विगत वर्ष में 500 हेक्टेयर वनौषधि रोपण कार्य किया गया है, जिससे ग्रामीणजनों को वनौषधि एवं वनोपज के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सका। 
विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित तौर पर संसाधन के अभाव में कई बार कार्य प्रभावित होते हैं। संसाधनों का होना बहुत जरूरी है जिसमें एक नया आयाम देने का कार्य हमारे इस कोंडागांव में वनमंत्री के नेतृत्व में शुरू हो रहा है। वन विभाग के समस्त अधिकारी और समस्त कर्मचारियों को बधाई दी। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में कलेक्टर नुपुर  राशि पन्ना अधिकारी और कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम उपरान्त   वनमंडलाधिकारी, कोंडागांव वनमंडल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट