SDRF के अंतर्गत स्वास्थ विभाग में भर्ती किए गए स्वास्थ कर्मियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जेसीसीजे के बैनर तले प्रदर्शन किया

SDRF के अंतर्गत स्वास्थ विभाग में भर्ती किए गए स्वास्थ कर्मियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जेसीसीजे के बैनर तले प्रदर्शन किया

28-Jul-2021    4:01:33 pm    44    Sawankumar

राजनांदगांव

कोरोना काल में SDRF के अंतर्गत स्वास्थ विभाग में भर्ती किए गए स्वास्थ कर्मियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जेसीसीजे के बैनर तले प्रदर्शन किया....इन स्वास्थ कर्मियों ने अपनी सेवाओं को जारी रखने की मांग को लेकर शासन प्रशासन से मांग की ....


आपको बता दें कि कोरोना काल के समय SDRF के तहत स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ कर्मियों की भर्ती की गई थी जिन्हें अब सेवा समाप्ति का आदेश दें दिया गया है.... कोरोना काल के समय अपनी जान को जोखिम में डाल कर सेवाए देने वाले इन स्वास्थ कर्मियों के सामने अब आर्थिक संकट आ गया है....वही आज इन स्वास्थ कर्मियों ने जेसीसीजे के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन से NHM के तहत उनकी सेवाओं को जारी रखने की मांग की है.... जेसीसीजे के नवीन अग्रवाल ने  कहा की कोरोना काल में जब लॉक डाउन लगा हुआ तब ये स्वास्थ कर्मी अपने घर परिवार से दूर लोगो को स्वास्थ सेवाए दे रहे थे ,आगामी दिनों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है जिसके लिए मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल भी तैयार किया गया है परंतु स्वास्थ सेवा प्रदान करने के लिए स्टाफ की जरूरत होती है....परंतु शासन प्रशासन द्वारा इन कोरोना योद्धाओं की सेवा समाप्त करने की बात कही जा रही है जिसका लगातार विरोध जारी रहेगा  जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती....
वही संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपनी सेवाए बढ़ाएं जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है इनकी सेवा अवधि 3 महीने की थी जो समाप्त हो चुकी है और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शासन से इनकी सेवा बढ़ाने के लिए पत्र व्यवहार किया गया है जिसका जवाब शासन से अभी प्राप्त नहीं हुआ है जैसे ही शासन से कोई आदेश आता है इन्हें अवगत कराया जाएगा.