दोस्ती के पीछे छिपा खौफनाक राज़: शिक्षक ने ही दोस्त की हत्या कर नदी में फेंकी लाश"

दोस्ती के पीछे छिपा खौफनाक राज़: शिक्षक ने ही दोस्त की हत्या कर नदी में फेंकी लाश"

04-Sep-2025    6:30:13 pm    12    Anita nishad

 

बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर इलाके में मिली अज्ञात लाश के रहस्य से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त ने ही की थी। आरोपी पेशे से शिक्षक है और मध्यप्रदेश में उसका एक प्राइवेट स्कूल भी संचालित होता है।

???? कर्ज बना हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने मृतक से लाखों रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने पर उसने योजना बनाकर दोस्त की गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को नदी में फेंक दिया और खुद स्कूल चला गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

???? घटना का खुलासा कैसे हुआ?

30 अगस्त को शाम 4 बजे बलंगी चौकी क्षेत्र के चपोता रेड नदी किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पास ही करीब 50 मीटर दूर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 66 एमडी 8406) पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो संघर्ष के निशान और टूटा हुआ चाकू मिला।

मृतक की पहचान शिवराज सिंह (निवासी- सिंगरौली, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उसे आखिरी बार उसके दोस्त सियाचंद वैश्य (ग्राम भाउखंड, सिंगरौली) के साथ देखा गया था।

???? पुलिस जांच और कबूलनामा

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने मामले की तहकीकात की। शिवराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। शक के आधार पर पुलिस ने सियाचंद वैश्य को हिरासत में लिया। शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

???? पुलिस की कार्रवाई

एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी वाड्रफनगर की टीम ने मामले को सुलझाया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।