भीषण गर्मी का असर — स्कूल बंद करने का बड़ा फैसला! छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश अब 20 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टी

भीषण गर्मी का असर — स्कूल बंद करने का बड़ा फैसला! छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश अब 20 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टी

17-Apr-2026    8:25:12 am    173    सावन कुमार- संपादक

रायपुर, 16 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले से तय समय से पहले लागू किया जाएगा।

पहले यह अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, लेकिन अब संशोधित आदेश के तहत 20 अप्रैल 2026 से ही 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव और लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है।
हालांकि, इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, और शिक्षकों के लिए पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।
???? इस फैसले से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।