स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारियों का आज 23वां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारियों का आज 23वां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है हड़ताली NHM कर्मचारियों का आज अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है जहाँ सूरजपुर और सरगुजा जिले के NHM कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरगुजा की आराध्य देवी माँ महामाया के चरणों में 200 मीटर लंबी चुनरी लेकर माता को अर्पण करने पंहुचे है ,

साथ ही हड़ताली कर्मचारियों के द्वारा माता रानी से सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना किया गया है ताकि उनकी नियमितीकरण सहित 10 सूत्री मांगों पर सरकार शीघ्र विचार करते हुए मांग पूरी कर सके,

















