नही रुक रहा जिले के स्कूलों में ताला जड़ प्रदर्शन करने का मामला
धमतरी जिले में नही थम रहा स्कूलों में ताला मार प्रदर्शन का मामला एक के बाद एक मामला आ रहा सामने ताजा तस्वीर है शंकर दाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की जहा के छात्र छात्रा शिक्षको की कमी को लेकर शुक्रवार अल सुबह से ही शाला में ताला जड़कर घंटो प्रदर्शन की ..बताया गया की पिछले सत्र शिक्षको की कमी के चलते रिजल्ट बेहद निराशा जनक आया है

और इस बार फिर से शिक्षको की कमी सताने लगे है जिन्हे लेकर स्कूल में ताला मारकर यह प्रदर्शन को की गई ..करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला मोर्चा संभालने पुलिध बल सहित जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे वही शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन को शांत की गई है छात्राओं ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है अगर 15 दिनों के भीतर शिक्षको की कमी को दूर नही किया जाता तो आगे इसी तरह से ताला जड़कर प्रदर्शन की जाएगी ..

















