प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कवर्धा/छत्तीसगढ़
दरअसल पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरका का है जहा प्रेमी जोड़े ने गांव के पास के ही खेत में बबुल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतक युवक का नाम मंगल यादव उम्र 18 वर्ष वही प्रेमिका को नाबालिक बताया जा रहा है बता दे कि दोनो एक दूसरे से प्रेम प्रसंग में चल रहे थे जिसके बाद दोनो ने यह कदम उठाया है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो अलग - अलग जाति के थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की अलग - अलग जाति के होने की वजह से दोनो ने एक साथ ही मरना स्वीकार किया।
वही घटना की जानकारी मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस जांच में जुट चुकी है।
फिलहाल अभी दोनो प्रेमी जोड़े की फांसी लगाने का कारण अज्ञात बना हुआ है।
पिपरिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरका का है।









-Banner.jpg)








