कलेक्टर धावड़े की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
कोरिया 17 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) जिला कोरिया के प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत माह जनवरी से अगस्त 2021 तक वर्ल्ड बैंक परफॉर्मेंस ग्रांट से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 230 सामुदायिक शौचालय तथा 05 हाइवे के समीप सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं ई.बी.आर. मद से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु द्वितीय क़िस्त की राशि का अनुमोदन। ई.बी.आर मद अंतर्गत इस अवधि में वर्ष 2019-20 में स्वीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु 98 ग्राम पंचायतों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में 1 हजार 64 लीच पिट निर्माण तथा सामुदायिक स्तर पर 1हजार 332 डस्टबीन निर्माण हेतु प्रथम क़िस्त की राशि का अनुमोदन किया गया।
इसी क्रम में एल.ओ.बी. अंतर्गत 552 एवं एल.ओ.एल.बी. के अंतर्गत 65 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की अंतिम क़िस्त की राशि, मिशन के रेगुलर मद के अंतर्गत प्रशासनिक मद से कर्मचारियों को प्रदाय किये गए वेतन एवं ई.पी.एफ. कटौती की राशि, जनवरी से जून 2021 तक उपयोग किए गए किराए के वाहन एवं पी.ओ.एल.की राशि, जनवरी से अगस्त 2021 तक आई.ई.सी.मद में व्यय किए राशि का अनुमोदन किया गया।साथ ही बैठक में दिव्यांगजनो हेतु संचालित पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम पंचायत कोटडोल एवं जनुआ को व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्रदायित राशि का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, नगरनिगम आयुक्त, सीईओ जनपद पंचायत, तथा जिला स्तरीय व नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

















