भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक किसान संघ के प्रशासनिक कार्यालय, श्रीराम मंदिर में संपन्न हुई
रिपोर्ट - प्रहलाद साहू
भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक किसान संघ के प्रशासनिक कार्यालय, श्रीराम मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में किसान संघ ने दो हजार ग्रामों तक जाने कि लक्ष्य तय किया है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इन ग्रामों में किसान संघ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके कोरोना वालंटियर के रुप में तैयार करने का कार्य किया जायेगा।प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय किसान संघ ने 2 हजार ग्रामों को लक्ष्य बनाकर एक लाख पौधें रोपने का संकल्प लिया है। कोरोना महामारी में सभी को ऑक्सीजन की महत्ता समझ आई है एवं किसान संघ का प्रकृति के संरक्षण, भूमि संरक्षण जैसे कार्यक्रम किसान संघ पूर्व से ही करते आया है।

















