जनपद कार्यालय के सामने बना मॉडल शौचालय दिखा रहा है आईना, ग्रामों में बने शौचालय चढ़े भ्रष्टाचार के भेंट/विश्व शौचालय दिवस विशेष

जनपद कार्यालय के सामने बना मॉडल शौचालय दिखा रहा है आईना, ग्रामों में बने शौचालय चढ़े भ्रष्टाचार के भेंट/विश्व शौचालय दिवस विशेष

20-Nov-2024    5:25:10 pm    285    सावन कुमार- संपादक

शैलेंद्र कुमार द्विवेदीक रिपोर्टवा - ड्रफनगर ( नवभारत ) बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर कार्यालय के सामने ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालय का मॉडल शौचालय निर्माण कराया गया था जिसका पैसा पूरा भुगतान हो चुका है लेकिन जो शौचालय जनपद कार्यालय के सामने बना है जिसको जनपद कार्यालय ग्राम पंचायत को मॉडल शौचालय के रूप में दिखाना चाहते हैं वास्तव में यह मॉडल शौचालय का मिसाल ही हो सकता है क्योंकि इससे भी बेहतर स्थिति में ग्राम पंचायत में शौचालय बने हुए हैं जिनमें कई के दरवाजे गायब एवं बगैर टंकी बनाए ही शौचालय के पैसा पास हो गए और ग्राम पंचायत ओडीएफ घोषित हो गए हैं जो जनपद कार्यालय वाड्रफनगर के सामने शौचालय बना हुआ है उसका चैंबर खुला है और शौचालय के प्रयोग उपरांत निकलने वाले अपशिष्ट को स्टोर करने के लिए डबल टंकी बनाई गई है उसमें ढक्कन तक लगाया नहीं गया है और यह शौचालय विगत 6 -7 वर्ष पूर्व पूर्ण कराकर पैसे का भ्रष्टाचार कर लिया गया है परंतु जनपद कार्यालय वाड्रफनगर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कभी भी ध्यान नहीं गया , यही कारण है कि यह मॉडल शौचालय अधिकारी ,जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामों को आईना दिखाने का काम कर रहा है जब जनपद कार्यालय के सामने बना शौचालय ही गुणवत्ता विहीन है ऐसे में ग्रामों में बने शौचालय गुणवत्ता युक्त हो ऐसा विचार करना ही गुनाहों से भरा हो सकता है , स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय का काम तमाम हो चुका था और अधिकारी लीपा पोती कर सभी कर्म को ओडीएफ ग्राम घोषित कर चुके हैं इतना ही नहीं कई ग्रामों को अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है जिसकी सूची जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में देखी जा सकती है शौचालय का भूत तब सामने आ रहा है जब छत्तीसगढ़ राज्य के स्वच्छ भारत मिशन विभाग के राज्य सलाहकार बलरामपुर जिले के दौरे पर आते हैं और वह सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने की बात करते हैं जिसके लिए स्वयं समय सहायता समूह एवं ग्राम की महिलाओं के द्वारा रैली निकालने की तैयारी के संदर्भ में विचार करके जाते हैं परंतु कैमरा वह मीडिया का ध्यान तब आकर्षित होता है जब देश व प्रदेश में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है जिसकी हकीकत को जानने के लिए जब नवभारत रिपोर्टर वाड्राफनगर जनपद कार्यालय पहुंचे तो पूरे जनपद क्षेत्र में बनाए गए शौचालय का मॉडल शौचालय जो आईना दिखाने का काम कर रहा है जो कैमरे के नज़र में आया,जब विश्व शौचालय दिवस देश में मनाया जा रहा है जिसको लेकर स्वच्छ भारत मिशन के राज्य सलाहकार का जिले का दौरा हो चुका है फिर भी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ने वाले लोगों पर अभी तक नकेल कसना तो दूर बनाए गए शौचायलयों का भौतिक सत्यापन तक नहीं हुआ है ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के निर्देशों का जनपद कार्यालय सिर्फ और सिर्फ कागजों में पालन करते हैं धरातल पर योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं जनपद कार्यालय वाड्राफनगर के तहत ग्राम पंचायत में बनाए गए कई हजार शौचालय जिनकी लागत राशि प्रति शौचालय 12 000 रुपए के मानक से कई करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हो चुका है जिसका छोटा सा नमूना जनपद कार्यालय वाड्रफनगर के द्वारा के कार्यालय के सामने मॉडल शौचालय के रूप में निर्माण कराकर भ्रष्टाचार की भेंट कैसे चढ़ता है उसका आईना दिखाने का प्रयास किया गया है