अज्ञात युवती के हुए हत्या कि गुत्थी सुलझी, युवती का प्रेमी ही निकला हत्यारा,..
जांजगीर चांपा जिले के सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की के पास, किसी अज्ञात युवती के शव पड़े होने कि सूचना 15 जून को सक्ति पुलिस को मिली थी, पुलिस ने अज्ञात युवती के शव का पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले कि विवेचना कर रही थी, विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की, मृतक युवती का नाम संतोषी महंत है और वह ग्राम नंदौर खुर्द कि रहने वाली है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस को इस बात का पता चला की, संतोषी महंत की गला दबाकर हत्या किया गया है, पुलिस ने ग्राम नंदौर खुर्द के रहने वाले ओमप्रकाश साहू को, संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, इस बात का खुलासा हुआ कि स्कूल के समय से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, और मृतिका संतोषी ओमप्रकाश को बार बार शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर ओमप्रकाश ने अपने साथी परमेश्वर सिदार के साथ मिलकर, संतोषी की गला दबाकर हत्या कर दिया और संतोषी के शव और मोबाइल को नाले के पास फेक कर वापस आ गए थे, पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका संतोषी का मोबाइल भी घटना स्थल से बरामद कर लिया है, संतोषी महंत कि हत्या करने वाले प्रेमी ओमप्रकाश साहू और उसके साथी परमेश्वर सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है !

















