डेढ़ साल बाद खुला दादी पोती की हत्या का राज

डेढ़ साल बाद खुला दादी पोती की हत्या का राज

12-Oct-2025    7:13:11 pm    134    सावन कुमार- संपादक

   दुर्ग ज़िले के ग्राम गनियारी में करीब डेढ़ साल पहले हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। आईजी ने खुलासा किया कि अवैध संबंध के चलते चुमेन्द्र निषाद ने साथी पंकज के साथ मिलकर दादी-पोती की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी फरार है। घटना  बीते  वर्ष  2024  की है, जब वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए कई वारों के निशान मिले थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वाड और विशेष जांच दल की मदद से पुलिस ने 62 संदिग्धों से पूछताछ की। अहमदाबाद और रायपुर में संदिग्धों के ब्रेनमैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराए गए।

आखिरकार रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद और उसके सहयोगी पंकज निषाद को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चुमेन्द्र के नाबालिग मृतका से अवैध संबंध थे। इसी बीच उसकी सगाई हो जाने से नाबालिग ने उसे धमकाया कि वह यह बात सबको बता देगी। इससे डरकर चुमेन्द्र ने अपने शराब तस्करी के साथी पंकज और एक अन्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।घटना की रात चुमेन्द्र ने नाबालिग को आवाज देकर बाहर बुलाया और झूठ बोलकर शादी करने की बात कही। नाबालिग के इंकार करने पर उसने गुस्से में टंगीया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शोर मचाने पर दादी को भी चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी हथियार धोकर घर लौट गए।पुलिस ने चुमेन्द्र की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, पंकज निषाद से मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस खुलासे के साथ   करीब  डेढ़ साल पुराने गनियारी हत्याकांड से जुड़ा रहस्य सुलझ गया है।।