गोदाम में तब्दील किया गया ग्राम धानपुर का नया आंगनबाड़ी भवन
विकासखंड कोण्डागांव में जनपद पंचायत द्वारा गांव में नए आंगनबाड़ी का निर्माण करवाया जा रहा है नरेगा के तहत जब यह भवन पूर्ण हो जाता है तो वह आंगनवाड़ी भवन को महिला बाल विकास विभाग को हैंडोवर किया जाता है मगर देखने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत धनपुर में आज लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं यह आंगनबाड़ी भवन पूर्ण हुए मगर ग्राम पंचायत धनपुर के सरपंच द्वारा अभी तक इस भवन को महिला बाल विकास को सुपुर्द नहीं किया गया और यहां पर मक्का दम किया गया है

जिस कारण यह आंगनवाड़ी आज लगभग 5 वर्षों से निजी भवन में संचालित किया जा रहा है जिससे इसे लेकर यहां के ग्रामीणजनो मै बहुत नाराजगी है । जब हमने इस संबंध में धनपुर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बात किया उन्होंने कहा हमें यह आंगनवाड़ी सड़क के किनारे होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही यह निजी भवन काफी छोटा है एवं बच्चो कि दर्ज संख्या अत्यधिक होने की वजह से निजी भवन में संचालित करने में काफी दिक्कत हो रही है यदि हमें नया भवन मिल जाता तो बच्चों को पढ़ने में सीखने में सहूलियत होती।
जब हमने परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग से बात किया उन्होंने बताया कि यह भवन अब तक हमें हैंडोवर नहीं किया गया है जैसे ही हमें यह भवन मिल जाता है हम नए भवन में आंगनबाड़ी संचालित करना प्रारंभ कर देंगे ।

















