नए मंत्री ने थामा संस्कृति और पर्यटन की कमान, जानिए राजेश अग्रवाल ने कामकाज संभालते ही क्या दिए संकेत…
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपना पदभार संभाला।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, मती उद्धेश्वरी पैंकरा, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
???? पर्यटन और संस्कृति पर जोर
पदभार संभालने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में तेज़ी से काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा – “छत्तीसगढ़ में पर्यटन और संस्कृति की अपार संभावनाएँ हैं। पर्यटन क्षेत्र के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।”
???? सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ पर्यटन को मिलेगा। नई सड़कों की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
???? अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, पर्यटन मंडल के जनरल मैनेजर वेदव्रत सिरमौर, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव मती पुष्पा साहू समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

















