ड्यूटी के दौरान चपरासी ने अपने आप को धार धार हथियार से मारा
. धमतरी के जल संसाधन विभाग के एक चपरासी ने ड्यूटी के दौरान अपने आप को धार धार वस्तु से हमला किया पूरा ममला है रुद्री थाना क्षेत्र के जल संसाधन विभाग डेम 2 का जहा एक रुद्री निवासी श्यामलाल माली चपरासी का काम करते थे इस बीच बुधवार रात्रि को ड्यूटी कर रहे थे अचानक चपरासी ने अपने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके बाद चपरासी खून से लथपत हालत में थाना पहुंचे .. बताया गया की चपरासी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते स्वयं पर हमला कर दिया है ..वही गंभीर हालत में चपरासी को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहा उपचार जारी है ..इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है ..फिलहाल चपरासी स्वयं को हानि पहुंचाते हुए खुद पर हमला करने का बात सामने आई है ..

















