जनपद अध्यक्ष विनय शंकर के साथ हुई धोखाधड़ी पेट्रोल पंप कर्मचारी ने लगाया चूना..
मनेन्द्रगढ़। जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ और पेशे से दंत चिकित्सक डॉ विनय शंकर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक थाना मनेन्द्रगढ़ और थाना केल्हारी को देकर अपने पूर्व कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनका पूर्व कर्मचारी उन्हें बदनाम करने के लिए नित नई साजिशें रच रहा है।
इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ विनय शंकर सिंह ने बताया की उन्होंने केल्हारी में स्थित अपने पेट्रोल पंप में विजय दिवान को मैनेजर के पद पर रखा था लेकिन उसके द्वारा पंप के काम में लापरवाही करना और पंप के सेल से प्राप्त राशि एवं उधारी से प्राप्त राशि के गबन करने के आरोप में मार्च 2023 को पंप से निकाल दिया था।
पंप में विजय दीवान के साथ उसका भांजा दीपक दीवान भी सेल्समेन का काम किया करता था। इन दोनो ने मिलीभगत करके पंप के रीडिंग में हेराफेरी करके पैसों का गबन किया है। मैनेजर विजय दीवान को मेरे द्वारा एक पुरानी इंडिका विस्टा कार क्रमांक एमपी 65 सी 2405 को मनेंद्रगढ़ निवासी विजय मिश्रा से 19 जून 2019 को खरीदकर पंप के काम सहयोग करने के लिए दिया हुआ था। मैं अपनी व्यस्तता के कारण नाम ट्रांसफर नहीं करा पाया था जिसे मैं अब करवाना चाह रहा था जिसके लिये मैं जब विजय मिश्रा से संपर्क किया तब उनके द्वारा बताया गया की विजय दीवान 25 मई 2023 को विजय मिश्रा के पास आकर उनको धोखे में रखकर बताया कि कार को वह विनय शंकर सिंह से खरीद लिया है। अब आप डायरेक्ट मेरे नाम से ट्रांसफर कर दीजिये और विजय मिश्रा से एक फर्जी बिक्रीनामा में दस्तखत करा लिया गया।
जब इस बात की जानकारी विजय मिश्रा को हुई तो उनके द्वारा मनेंद्रगढ थाने में लिखित शिकायत 26 मई 2023 को दर्ज कराया गया की कार को विजय दीवान से वापस दिलाया जाये जिससे मैं कार को विनय शंकर सिंह के नाम से ट्रांसफर कर सकूं और विजय दीवान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाये। इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक एमसीबी के समक्ष भी किया गया है।
इस संबंध में डॉक्टर विनय शंकर सिंह ने यह भी बताया की उनके द्वारा भी लिखित शिकायत 27 मई 2023 को केल्हारी थाना एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के पास किया गया है।
अपने साथ हुई घटना के बारे में डॉक्टर विनय शंकर सिंह कहा की वह वर्तमान में मनेंद्रगढ़ के जनपद अध्यक्ष हैं और चिकित्सक भी हैं । उनके द्वारा पंप मैनेजर और कर्मचारी को राशि गबन करते पाए जाने पर काम से निकाल दिए जाने के कारण वह पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी शिकायत दर्ज करवा कर उसको शोसल मीडिया में डालकर डॉक्टर विनय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ के द्वारा प्रकरण के संबंध में बताया गया है की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। विजय दीवान को बयान के लिये बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
गाड़ी के पूर्व मालिक विजय मिश्रा से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा कार को डॉक्टर विनय शंकर सिंह को 19 जून 2019 को बेच दिया गया है एवं मैं अब अब उनके नाम से कार को ट्रांसफर करना चाहता हूं जिसके लिए मुझे मेरी कार की आवश्यकता है। पेट्रोल पम्प के मैनेजर विजय दीवान द्वारा कार को फर्जी तरीके से अपने नाम से करने का षडयंत्र एवं जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरे द्वारा भी पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

















