नकली पनीर का ज़हरीला खेल! नोएडा में फैक्ट्री से जहरीले केमिकल से बनता था 'पनीर', मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नकली पनीर का ज़हरीला खेल! नोएडा में फैक्ट्री से जहरीले केमिकल से बनता था 'पनीर', मास्टरमाइंड गिरफ्तार

17-Aug-2025    11:26:07 am    77    Anita nishad

 नोएडा पुलिस ने एक खौफनाक फूड फ्रॉड का खुलासा किया है। दिल्ली-एनसीआर में जहरीला नकली पनीर सप्लाई करने वाले गैंग के सरगना अफसर खान (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 यह पनीर स्टार्च, पामोलिन तेल, ब्लीच और खतरनाक केमिकल्स से बनाया जाता था।
 दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की दुकानों पर सप्लाई होता था यह "सफेद ज़हर"



 कैसे बनता था यह नकली पनीर?

  • अलीगढ़ के सहजपुरा गांव में चल रही थी गुप्त फैक्ट्री

  • स्टार्च पाउडर + इंडस्ट्रियल ब्लीच + केमिकल दही = नकली पनीर

  • दिखने में असली, पर शरीर के लिए धीमा ज़हर



 स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक? विशेषज्ञों की चेतावनी:

  •  फूड पॉइज़निंग: उल्टी-दस्त, पेट दर्द

  • लिवर/किडनी डैमेज: धीमा जहर सीधा अंगों पर हमला करता है

  •  इम्युनिटी कमजोर: असली पोषण गायब

  •  कैंसर का खतरा: इस्तेमाल किए गए रसायन कैंसरजन्य हो सकते हैं



 नोएडा पुलिस की कार्रवाई:

  • कई महीनों की छानबीन के बाद मास्टरमाइंड अफसर खान पकड़ा गया

  • गैंग के अन्य आरोपी – गुलफाम, नावेद, इकबाल – पहले ही गिरफ्त में

  • पुलिस: “ये सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के खिलाफ संगीन साजिश है”



 आप कैसे बचें नकली पनीर से?

✅ महंगे ब्रांडेड उत्पाद खरीदें
✅ शक हो तो घर पर दूध से पनीर बनाएं
✅ बेहद सस्ते पनीर से सतर्क रहें
✅ पनीर को गर्म पानी में डालें – पिघले या गंध आए तो फौरन फेंकें