देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवक को देशी कट्टा बेचने वाला आरोपी फरार तलाश जारी!
जांजगीर-चांपा जिले के सक्ति पुलिस टीम को अपने मुखबिर से सूचना मिला था कि, सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर चौक में एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को कर सकता है, मुखबिर कि सूचना पर सक्ति पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर युवक की तलासी लिया तो, पुलिस को युवक के पास एक देशी कट्टा मिला, पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम अभिषेक यादव बताया, वहीं देशी कट्टा के संबंध में पूछे जने पर, प्रकाश यादव नामक युवक से देशी कट्टा खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस ने कट्टा लेकर घूमने वाले आरोपी युवक, अभिषेक यादव और देशी कट्टा बेचने वाले प्रकाश यादव दोनों के खिलाफ, सक्ति थाना में 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं प्रकाश यादव कि तलाश की जा रही है !

















