बांसपारा में धमतरी की रानी विराजमान भक्तों का लगा तांता

बांसपारा में धमतरी की रानी विराजमान भक्तों का लगा तांता

27-Sep-2025    9:31:45 am    64    सावन कुमार- संपादक

पूरे देश भर में नवरात्र की धूम है इसी कड़ी में धर्म की नगरी कहे जाने वाला धमतरी में भी इस साल  कुंवर नवरात्र खूब धूम धाम से मनाया जा रहा इसी बीच धमतरी शहर स्थित बांस पारा में वर्षो से दुर्गौत्सव समिति द्वारा पंडाल में माता दुर्गा के प्रतिमा रखते आ रहे है ... इस बार माता रानी का प्रतिमा काफी मनमोहक लग रहा जिसे देखते ही लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे है ...बांसपारा का इस दुर्गा पंडाल को धमतरी के रानी के नाम से जाना जाता है ...वही समिति के लोगो द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया जहा भक्त गण माता दुर्गा के मनमोहक मूर्ति के दर्शन कर भंडारा में प्रसाद पा रहे है ...जहा दर्शन के लिए बांसपारा वार्ड के लोग ही नहीं बल्कि धमतरी शहर के अलग अलग वार्डो से लोग पहुंच रहा है ...
वैसे तो कुंवर नवरात्र पूरी तरह देवी त्रिकुटा अर्थात वैष्णव देवी को समर्पित है ... यह नवरात्र देवी वैष्णवी से प्रारंभ  हुई है जो आज तलक जारी है ...,देवी के अंदर त्रिदेवी के अंश होने के साथ साथ नारायण का भी अंश है जिसके कारण देवी त्रिकुटा को वैष्णव देवी कहा जाता है ..., और देवी के आराधना अच्छे कर्म करने वाले भक्त सच्चे मन से पूजन करते है तो उनके हर मुराद पूर्ण होते है वैष्णव देवी को मुक्ति व मोक्ष प्रदान करने वाली देवी माना गया है .. देवी वैष्णव के रूप बांसपारा के पंडाल में धमतरी के रानी में देखने को मिला जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है बहरहाल नवरात्र में बांसपारा देवी दुर्गा के उत्सव में रंगे हुए नजर आ रहा है ...