मृतक के परिजनो ने पुलिस प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार
एमसीबी। जिले के जनकपुर में मारपीट में घायल एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होगई. इस मामले में शहडोल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जनकपुर में हुई इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बीते 26 मार्च की दोपहर जनकपुर तिराहे में गाड़ी से कट मार देने के मामले में यादव व सुमित शर्मा के बीच विवाद चल रहा था।इस दौरान भरतपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह के बेटे शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू ने वहाँ पहुंच कर सुमित शर्मा के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल सुमित के सर से खून बहता देख शैलेन्द्र सिंह घटना स्थल से भाग गया।
गंभीर रूप से घायल सुमित को उपचार के लिए जनकपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्या हॉस्पिटल मे बिना पुलिस बुलाए भर्ती किया गया? पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल? पुलिस ने इस मामले की शिकायत क्यों नहीं दर्ज की यहाँ उसका उपचार चल रहा था कि 2 अप्रैल की दोपहर उसकी तबियत बिगड़ने लगी, तब डा. ने उसे शहडोल रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान युवक ने शहडोल के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया.मरणासन्न अवस्था मे युवक ने बयान भी दिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट करने वाले के खिलाफ एफआईआर भी नहीं लिखी है।मौत के बाद शहडोल थाने में अपराध दर्ज किया गया है.। पूर्व में भी पंचायत सचिव के आत्महत्या के मामले से ब्लाक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह घिरे हुये थे। इधर इकलौते जवान बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। मृतक परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। जिसने भी मेरे बेटे को मौत दी है उस पर कड़ी कार्रवाई कर मामले को पंजीबद्ध किया जाए। वही जब इस विषय पर हमने आज दिनांक03/04/2023 लगभग सुबह 10:00 के समय जनकपुर थाना प्रभारी से बात की थाना प्रभारी ने बताया शिकायत करने कोई भी नहीं आया है।










-Banner.jpg)







