भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया इकाई की समीक्षा बैठक ,एमसीबी जिला बनने पस्चात प्रथम बार चिरमिरी के कोरिया कालरी में संपन्न हुई। संगठन से प्रभावित होकर 6 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की..
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया की समीक्षा बैठक चरमिरी के कोरिया कॉलरी में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष सावन कुमार,जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कारफर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम पृथ्वी के पहले पत्रकार श्री नारद जी का पूजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत की गई।

बैठक में संघ के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ साथ बीते 2 वर्षो के कार्यो की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, , प्रदेश प्रभारी द्रोणाचार्य दुबे,प्रदेश महासचिव सतेंद्र सोनी,सचिव अब्दुल कयूम, प्रदेश सहसचिव कविराज विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अविनास चंद्र संभागीय उपाध्यक्ष उग्रसेन पाल, मंचाशिंन सभी पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों में बारी-बारी से संगठन के कार्यो को लेकर अपने अपने विचार साझा एवं विचार व्यक्त किया। बैठक में आये हुए नए पत्रकार साथियों ने संगठन के कार्यो से प्रभावित होकर आज 6 नए पत्रकार साथियों ने संगठन का दामन थामा, जिन्हें भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।











-Banner.jpg)








