महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति एमसीबी जिले मे शासन प्रसाशन का मौन रवैया बेहद शर्मनाक है- डॉ रश्मि सोनकर
मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय में, लगातार प्रबल स्त्री फाउंडेशन व अन्य लोगों के द्वारा पहले भी और हाल मे भी मुद्दे उठाये गये है कि यहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ की नितांत आवश्यकता है फिर भी प्रसाशन का ढीला रवैया निराशापूर्ण है, लगातार अस्पताल से लापरवाही के मामले आते है, आज ही एक महिला को गर्भवती है करके पिछले 4 महिने से दवाई दी जा रही है और आज पता चलता है वो गर्भवती नहीं है, हालांकि मेडिकल स्तिथि गंभीर होती है पर अगर आज स्त्री रोग विशेषज्ञ व सोनोग्राफी के लिए विशेषज्ञ होते तो ऐसे मामले तुरंत सुलझ जाते, इस तरह के अलग अलग और भी मामले है, क्या स्थानीय प्रसाशन किसी बहुत बड़ी घटना के इंतजार मे?? क्या तभी प्रसाशन हरकत मे आयेगी??
ग्रामीण व शहरी मरीज जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इस विश्वास से आते है कि हमे बेहतर इलाज मिलेगा पर अस्पताल मे आकर उनका विश्वास टुट जाता है, लगातार प्रसाशन की अनदेखी महिलाओं के प्रति उदासीनता को प्रकट करता है, एक ओर जननी सुरक्षा अभियान के तहत एक गर्भवती महिला को दवाई, भोजन व अन्य आर्थिक मदद के माध्यम से जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फंड पर लगातार वृद्धि करती है पर सच सामने आ जाता है, महिलाओं की भी सहभागिता चुनाव के वोट के लिए पुरुषों के बराबर है, पर उनके लिए सुरक्षित माहौल, बेहतर स्वास्थ्य लाभ व स्वच्छ शौचालय देने मे शासन प्रसाशन फिसड्डी है, स्थानीय विधायक स्वयं डॉक्टर है फिर भी ऐसी स्तिथि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, दुख होता है जब ऐसे मामले आते है बेचारे मरीज आखिर क्या करे, फिर शुरू होता रिफर करने का खेल इसी मे सबका फायदा है सबको अपना हिस्सा मिल जाता है
कभी कभी लगता है एसडीएम, कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को अब ज्ञापन या आवेदन देना सिर्फ फोटो खिचवाकर विज्ञप्ति देने के बस काम आता है असल मे कुछ एक्शन नही होता है।
बेहद दुखद
डॉ रश्मि सोनकर
एक आम महिला
मनेंद्रगढ़

















