चिरमिरी पोड़ी में कोयले के अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद.. पत्रकारों से किया मारपीट नही है शासन-प्रशासन का भय

चिरमिरी पोड़ी में कोयले के अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद.. पत्रकारों से किया मारपीट नही है शासन-प्रशासन का भय

30-May-2023    5:02:17 pm    58    सावन कुमार- संपादक

जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाली काले हीरे की नगरी चिरमिरी में इन दिनों कोल माफिया के हौसले इस कदर बुलंद है कि समाज के चौथे स्तंभ के रूप में काम करने वाले पत्रकार से भी मारपीट करने पर उतारू हो गए हैं।
 
आपको बता दें कि काले हीरे की नगरी कहे जाने वाले चिरमिरी के पोड़ी क्षेत्र में कोयले के अवैध कारोबारी इन दिनों बिना किसी डर भरकर जहां एक तरफ कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे हैं वही पर पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन असहाय होकर सिर्फ तमाशा देख रहा है समाज के चौथे स्तंभ के रूप में काम करने वाले पत्रकार से कोयला के अवैध कारोबारी मारपीट पर उतारू हो गए और मामला पोड़ी थाना पहुंच गया जहां पर क्षेत्रीय पत्रकार पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस और एसईसीएल के अधिकारियों से बातचीत करते हुए कोयले के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए नहीं तो पूरा पत्रकार संगठन भविष्य में आंदोलन के लिए बाध्य हो सकता है अब देखने वाली बात होगी कि चिरमिरी क्षेत्र के कोल माफियाओं पर एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस किस प्रकार से कार्यवाही कर पाती है या फिर सिर्फ तमाशबीन बनकर देखती है यह तो समय ही बताएगा लेकिन एक बात कहना होगा कि पत्रकार के साथ जिस प्रकार से कोल माफिया मारपीट पर उतारू हो रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि क्षेत्र में पुलिसिया व्यवस्था और एसईसीएल प्रबंधन किस प्रकार से सक्रिय हैं