राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द ले सकती है फ़ैसला
रायपुर: राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द फ़ैसला ले सकती है। राज्य सरकार वेट टैक्स को लेकर कमी करने पर विचार और अध्ययन कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
राज्य सरकार वैट प्रतिशत कम करेगी लेकिन इससे लिए पहले दिगर राज्यों में वैट प्रतिशत कितना कम किया गया और छत्तीसगढ़ में कितने कमी की संभावनाएँ हैं इस पर अभी अध्ययन जारी है।
सूत्रों के अनुसार फ़ैसला जल्द होना है, और भीतरखाने से जो सूचनाएँ हैं, वह सूचनाएँ ही यदि अंतिम रुप लेती हैं तो राज्य में पेट्रोल के डीज़ल के रेट कम होंगे और उसमें भी डीज़ल पेट्रोल के मुक़ाबले ज़्यादा सस्ता हो सकता है। हालाँकि संकेत यह भी हैं कि यह कमी तो होगी पर बहुत ज्यादा कमी नहीं होनी है।

















