प्रदेश में पहली बार गठित राज्य गौ सेवा आयोग का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से आए अध्यक्षों और सदस्यों ने गौ सेवा की शपथ ली।कार्यक्रम में आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर पटेल और बाबा बालनाथ ने सभी को शपथ दिलाई।राज्य गौ सेवा आयोग के इतिहास का यह पहला शपथ ग्रहण समारोह था।
छत्तीसगढ़ के सभी 32 जिलों से अध्यक्ष और सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए।साथ ही प्रत्येक जिले के ब्लॉक अध्यक्षों को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया था।यह समारोह विधायक कॉलोनी स्थित सरगुजा कुटीर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर पटेल और बाबा बालनाथ ने सभी को गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।“गौ सेवा केवल परंपरा नहीं, यह हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। आयोग का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।”
कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले से गौ सेवा अध्यक्ष हेमचंद्र सिंह ठाकुर सहित बिंदु शर्मा, लक्ष्मीनाथ नेताम, ईश्वर बैस, रामकुमार पात्र और खिरेन्द्र यादव जैसे कई ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।सभी ने प्रदेश में गौ-संवर्धन को लेकर मिलजुलकर काम करने का संकल्प लिया।“गौ सेवा आयोग के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण को लेकर एक नई शुरुआत हो चुकी है।
प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने आज यह संकल्प लिया कि वे परंपरा और संस्कृति से जुड़कर गौ माताओं की सेवा को आंदोलन का रूप देंगे।”

















