शाला में शिक्षिका सर दर्द के बहाना कर सो जाती है
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप पालकों ने लगाया है आरोप है शिक्षिका शाला में आकर बच्चों को पढ़ाना भूलकर सो जाती है जिनके कारण से बच्चों के पढ़ाई लिखाई बेहद ही प्रभावित हो रहा ...मामला है पटौद शासकीय प्राथमिक शाला की जहा की दर्ज संख्या कूल आठ है जहां एक धमतरी के देहुती ध्रुव नामक शिक्षिका पिछले पांच वर्षों से पदस्त है ...

लेकिन शिक्षिका बच्चों को पढ़ाता नहीं बल्कि सर दर्द होने का बहाना बनाकर शाला के कुछ ही दूरी पर आंगनबाड़ी में सो जाती है ...वर्षो से यह सिलसिला जारी है ...पालकों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के साथ शिक्षिका द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है जिनके चलते सभी स्टूडेंट काफी परेशान हो चुका है ...पालकों ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर शिक्षिका पर कार्यवाही करने की मांग कर रही है ...वही प्रशासन ने मामले को जिला शिक्षा अधिकारी से जांच के बाद कार्यवाही करने की आश्वाशन दिया है

















