स्कूली छात्रा को लोहे के राड से पीटने वाले शिक्षक पर गिरी गाज,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिक्षक को निलंबित
गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के कनसिंघी प्राथमिक शाला के 5 कक्षा के छात्रा को लोहे की रॉड से मारने वाले प्रधानपाठक को आज गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने निलंबित कर दिया आदेश देर शाम जारी हुआ। पीड़ित छात्रा ने शिक्षक टी पी शर्मा के उपर गम्भीर आरोप भी लगाया है पांचवी कक्षा की छात्रा डेमेश्वरी साहू ने बताया कि स्कूली की सारी लडकिया हेलीकॉप्टर देख रही थी तो वो भी स्कूल के खिड़की से झांककर हेलीकॉप्टर देख रही थी उतने में ही प्राथमिक शाला कनसिंघी के प्रधानपाठक टीपी शर्मा क्लास रूम में पहुचे और छात्रा को लोहे की रॉड से धुनाई कर दी जिससे छात्रा की एक हाथ फेक्चर हो गया जिसके बाद शिक्षक घर चला गया वही लड़की के हाथ का दर्द बढ़ने लगा तब घटना की सारी जानकारी छात्रा ने अपने परिवार वालो को दी जिसके बाद परिवार वालो ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लेकर पहुचे जहा एक्सरे करने पर पता चला कि लड़की के कोहनी के नीचे फैक्चर हो गया है वही पीड़ित बालिका ने शिक्षक पर स्कूल शराब पीकर आने का भी आरोप लगाया है। वही मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि मामला काफी संगीन है आरोपी शिक्षक के उपर निलंबन की कार्यवाही के साथ अपराध दर्ज होनी चाहिए। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद करमन खटकर ने तीन दिन बाद कार्यवाही करते हुए दोषी शिक्षक टीपी शर्मा को निलंबित कर दिया है।

















