ऑपरेशन राहुल मे भूमिका निभाने वाली टीमों का,CM बघेल कर रहे सम्मानित….
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे 12 साल के मासूम राहुल साहू को 105 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद जांबाजों की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पूरी टीम को सम्मानित कर रहे हैं.देश में सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाली टीम को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जा रहा है.
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ बचाव अभियान का विवरण साझा किया.कलेक्टर जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचाव अभियान के दौरान सबसे पहले उन्हें फोन किया और कहा कि जितेंद्र जो भी जाएं, बच्चे को जिंदा बाहर लाना है. इससे उन्हें मुख्यमंत्री की गंभीरता का अहसास हुआ.उसके बाद हमने तय किया कि राहुल जब तक हमारे हाथ नहीं आता, तब तक लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पता चला कि राहुल सिर्फ सुनने और बोलने के अलावा मानसिक रूप से कमजोर है.










-Banner.jpg)







