शासकीय कर्मचारी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात,,चोर हुए मौक़ा ए वारदात से फ़रार

शासकीय कर्मचारी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात,,चोर हुए मौक़ा ए वारदात से फ़रार

29-Jun-2021    6:20:53 pm    57    Sawankumar

पामगढ़
मिली जानकारी के अनुसार थाना पामगढ़ में खोगेश्वर टण्डन ने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मामले में पूछने पर प्रार्थी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी नमिता टण्डन दोनों पामगढ़ सिंचाई कॉलोनी के ब्लॉक-एच 2 में लगभग एक वर्ष से रह रहे हैं और वे दोनों ही पामगढ़ तहसील में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं।चोरी के वारदात के दिन दोनों पति-पत्नी सुबह 10:15 बजे ड्यूटी पर चले गए।शाम को 4:15 बजे के लगभग खोगेश्वर अकेले बिजली बिल लेने के लिए वापस आये तो देखा कि कमरे के मुख्य दरवाजे की सिटकनी लगी है लेकिन ताला टूटा हुआ है साथ ही सिटकनी के पास दरवाजे में खरोंच का भी निशान है। घबराहट में जब वे अंदर गए तो पाया कि अलमारी खुली हुई थी उसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी खुला हुआ था जिसमें से जेवर और नकदी रकम गायब थे। जिसकी जानकारी पहले उन्होंने अपने अधिकारी को दी फिर उनके अधिकारी ने पुलिस को सूचना दे कर मौका ए वारदात पर बुला लिया। इसके साथ ही खोगेश्वर ने अपने माता-पिता को भी बुला लिया।खोगेश्वर के अनुसार चोर उनके घर से सोने का हार,बाजूबंद,अंगूठी,लगभग दस तोले का पायल सहित पांच हजार नकदी रुपये ले कर भाग गए हैं। पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।