गौ तस्करों के द्वारा   बूचड़खाना ले जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक अब पुलिस के कब्जे में,

गौ तस्करों के द्वारा बूचड़खाना ले जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक अब पुलिस के कब्जे में,

09-Jun-2021    6:15:45 pm    183    Sawankumar

 रिपोर्ट- सुमन्त साहू 

 

सूरजपुर- रामानुजनगर गौ तस्करी के नाम पर मशहूर ग्राम सुरता में बीते रात मंगलवार को लगभग 1:00 बजे मुखबिर के द्वारा पुलिस को पता चला कि गौ तस्करों के द्वारा बड़े ट्रक CG,15,DM,13 45 मे लगभग 35 नग गोवंशों को भर कर बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची ,और पुलिस को देखते ही मौके से ट्रक चालक सहित अन्य सभी  आरोपी फरार हो गए। उस वक्त लगभग रात को  2:00 बज रहे थे।पुलिस ने मवेशी से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया । ट्रक की चाबी न होने की वजह से ट्रक को तत्काल थाने तक नहीं  लाया जा सका। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यहां गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि  सुबह लगभग 5:00 बजे गौ तस्कर सहित डंड़ा व हथियार लेकर सुरता ग्राम से  40 -50 लोग  मवेशी से भरे  ट्रक के पास आए ,और तैनात पुलिस बल को हाथापाई कर मारपीट करने  की धमकी देते हुए  ट्रक से भरे मवेशियों को बाहर निकालने लगे ,और जंगल की  तरफ भगाने लगे, तभी तत्काल अनुविभागीय अधिकारी प्रेम नगर  प्रकाश सोनी  को सूचना होने पर रामानुजनगर थाना प्रभारी विपिन लकड़ा  और सूरजपुर थाना प्रभारी डी, एन शुक्ला के संयुक्त पुलिस टीम  के द्वारा घेराबंदी कर राजापुर जंगल से सभी मवेशियों को संग्रहित कर थाना रामानुज नगर में लाया गया । अभी भी सभी आरोपी फरार हैं । पुलिस मामले को पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।