कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़  स्थित काली बाड़ी मंदिर में तेइसवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। वार्षिक उत्सव में शामिल हुए विधायक गुलाब कमरो

कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित काली बाड़ी मंदिर में तेइसवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। वार्षिक उत्सव में शामिल हुए विधायक गुलाब कमरो

09-Aug-2021    3:13:20 pm    143    Sawankumar

मनेन्द्रगढ़ / कोरिया

कोरोना काल के कारण सीमित संख्या में कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए मातारानी की पूजा अर्चना कर वार्षिक उत्सव मनाया  गया। इस दौरान  मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया व माँ काली  का श्रृंगार किया गया ।

 

मंदिर में  माँ की विधिवत आरती की गई ,आरती में श्रद्धालुओं द्वारा माँ काली के जयकारे लगाते हुए कोरोना काल मे अपने परिवार व शहर की सुख शांति के लिए माँ काली से प्रार्थना की गई। इस दौरान भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया। आपको बता दें कि मां काली के दरबार में हर साल बहुत ही धूम-धाम से दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया जाता है मगर कोरोना काल के कारण दो वर्षों से सीमित कार्यक्रम ही आयोजित हो रहे हैं।