11 अलग अलग चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को दुर्ग पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली

11 अलग अलग चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को दुर्ग पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली

16-Aug-2022    5:39:45 pm    97    Sawankumar

 दुर्ग / छत्तीसगढ़


 

उतई नेवई भिलाई और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी के मामले पर अंकुश लगाने के लिए जब दुर्ग एसपी ने एंटी क्राईम और सायबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया। तब जाकर ये शातिर चोर पुलिस की पकड़ में आ सके हैं। इन  सभी बदमाशो ने करीब 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रखा था। और एक एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उसमे ये सफल हो पाते। उससे पहले ये धरे गये।
पुलिस की गिरफ्त मे खड़े 
 
 
ये चोर पूर्व में भी चोरी की अनेक घटनाएं कर चुके हैं। और कुछ समय पहले जेल से छूटे थे। जेल से छूटने के बाद कई चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। जिसमे 1 टाटा एस 5 मोटरसाइकिल 18 मोबाईल और कटर मशीन को पुलिस ने इनके पास से जब्त कर इन चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।