पत्नी के चरित्र पर था सन्देह पति ने प्लान बनाकर किया था मर्डर हुआ खुलासा

पत्नी के चरित्र पर था सन्देह पति ने प्लान बनाकर किया था मर्डर हुआ खुलासा

17-Jun-2021    7:04:12 pm    152    अमित सूर्यवंशी

पंतोरा चौकी के पास हुए महिला की हत्या के साथ लूट की झूठी शिकायत के मामले में एसपी ने खुलासा किया है। जिसमें पुलिस नें मृतिका दीप्ती सोनी के पति देवेंद्र सोनी के साथ बिलासपुर के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। और १५ जून को देवेंद्र सोनी द्वारा की गई   कट्टा के नोक पर लूट के बाद  कार में बैठी पत्नी के गला दबा कर हत्या करने की शिकायत को झूठा बताया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी देवेंद्र सोनी अपनी पत्नी के चरित्र शंका करता था और दोनो के बीच विवाद होता ही रहता था। जिससे तंग आकर देवेंद्र सोनी ने अपनी पहचान वाले प्रदीप सोनी और सालू सोनी के साथ मिल कर तीन दिन पहले हत्या की योजना बना ली थी और रैकी कर स्थान और समय तय किया था। तय योजना के अनुसार देवेंद्र सोनी अपनी पत्नी दीप्ति सोनी को बाल्को लेकर बैक का काम किया और देर रात कार से बिलासपुर लौट रहा था और पंतोरा को पास तय स्थान में रुक कर बाहर निकाला और नकाब पोश प्रदीप सोनी ,सालू सोनी के साथ कार में घूसे और दीप्ति के गला को नायलोन की रस्सी से दबा कर हत्या की। मामले को लूट साबित करने के लिए लैपटाप,मोबाईल और पैसे भी लेकर दोनो चले गए । मामले से पर्दा उठने के बाद पुलिस ने आरोपियो से लैपटांप और मोबाईल जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।