एक दिन के लिए बने कलेक्टर गरियाबंद शैलेंद्र ध्रुव की इच्छा हुई पूरी, सीएम के निर्देश के बाद

एक दिन के लिए बने कलेक्टर गरियाबंद शैलेंद्र ध्रुव की इच्छा हुई पूरी, सीएम के निर्देश के बाद

22-Oct-2021    10:57:26 pm    230    Sawankumar

गरियाबंद -आप को बता दे कि शैलेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही इस बीमारी से पीड़ित है। उसकी अंतिम इच्छा कलेक्टर बनने की है। लेकिन बीमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास रुक गया है। जिसके कारण वह अपना सपना पूरा करने में असमर्थ है। प्रोजेरिया (progeria) नामक बीमारी से ग्रसित शैलेन्द्र ध्रुव (Shailendra Dhruw) की इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के निर्देश पर शैलेंद्र को एक दिन के लिए गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टर (Collector) की कुर्सी पर बैठने के बाद वे मुख्यमंत्री से मिलने रायपुर रवाना हुए।